गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी में साइबर थाने की पुलिस बल ने रविवार को ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बोरोटांड से साइबर थाना कांड संख्या 22/2020 के दो अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार साइबर अपराधी दीपक कुमार मंडल एवं रमेश कुमार मंडल के कब्जे से दो मोबाइल बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार साइबर थाना कांड संख्या 22/2020 में जीतकुंडी के जागेश्वर मंडल को गिरफ्तार कर कुछ दिनों पहले जेल भेजा गया था। साइबर थाने की पुलिस ने रविवार को साइबर थाना कांड संख्या 22/2020 के दोनों अप्रथामिकी अभियुक्त को छापेमारी कर बोरोटांड जंगल से गिरफ्तार किया। दोनों के पास से दो मोबाइल बरामद किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35yF7VF
via IFTTT
Comments
Post a Comment