नमामि गंगे के तहत साेमवार से जिले के अलग-अलग क्षेत्राें में तीन दिनाें तक गंगा उत्सव मनाया जाएगा। गंगा उत्सव का आयाेजन दामाेदर नदी समेत अन्य नदियाें के आसपास किया जाएगा। उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि गंगा उत्सव के तहत 2 से 4 नवंबर तक बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, एग्यारकुंड, गाेविंदपुर, कलियासाेल, निरसा, पूर्वी टुंडी एवं झरिया में काेराेना की गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयाेजन किया जाएगा। नगर निगम द्वारा माेहलबनी घाट पर गंगा उत्सव का आयाेजन किया जाएगा।
हर दिन अगल-अलग कार्यक्रमाें का हाेगा आयाेजन
उपायुक्त ने बताया कि हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयाेजन किया जाएगा। पहले दिन 2 नवंबर काे गंगा सफाई की थीम पर पेटिंग प्रतियाेगिता, रंगाेली प्रतियाेगिता का आयाेजन हाेगा। इसके अलावे निबंध, चित्रकला, स्लाेगन प्रतियाेगिताएं आयाेजित हाेंगी। दूसरे दिन 3 नवंबर काे स्वच्छता अभियान, पाैधराेपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित लाेगाें काे गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। गंगा उत्सव के लिए एनईपी निदेशक इंदु रानी काे नाेडल पदाधिकारी बनाया गया है। 4 नवंबर काे विभिन्न प्रतिभागियाें काे डीआरडीए सभागार में पुरस्कृत किया जाएगा।
क्या है नमामि गंगे प्रोजेक्ट
गंगा व उससे जुड़ी नदियाें के प्रदूषण काे समाप्त करने व नदियाें काे पुनर्जीवित करने के लिए नमामि गंगे प्राेजेक्ट की शुरुआत की गई है। गंगा नदी के पानी काे शुद्ध करने, इसमें आने वाले घराें का गंदा पानी, कचरा व अधजले शवाें काे पानी में बहाने से कैसे राेका जाए, इसको लेकर जागरूक करना है। इसकाे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह याेजना शुरू की है। केंद्र सरकार ने इस प्राेजेक्ट पर 20 हजार कराेड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Xv9w7
via IFTTT
Comments
Post a Comment