जमशेदपुर मेें लगातार दूसरे दिन भी बादल छाए रहे। इसकी वजह से दिन में अधिक ठंड महसूस हुई और अधिकतम तापमान गिरकर 27.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जाे सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। माैसम विभाग के रांची केंद्र की मानें ताे अगले 24 घंटे में बादल छटेंगे, इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं रांची में शनिवार और रविवार को सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। दो दिनों से रांची सहित राज्यभर में चेन्नई में आए तूफान निवार का असर था, जिसके कारण बादल छाए रहे और बारिश भी हुई।
29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्पन्न होने की संभावना है। यह साइक्लोन 2 दिसंबर को तमिलनाडु-पुड्डुचेरी की तट से टकरा सकता है। राज्य में सबसे कम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे अधिक तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का दर्ज किया गया। 29 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्पन्न होने की संभावना है। इससे 3 दिसंबर के आसपास रांची सहित राज्यभर में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3laJQS9
via IFTTT
Comments
Post a Comment