Skip to main content

Jharkhand daily news

हाई काेर्ट के निर्देश के बावजूद लुबी सर्कुलर राेड स्थित विवाह मंडप और राजेंद्र सराेवर स्थित रेस्टूरेंट भवन की बंदाेबस्ती टाले जाने से नाराज संवेदकाें ने बुधवार काे जिला परिषद कार्यालय में हंगामा मचाया। वे परिषद से तुरंत सुरक्षित राशि लाैटाने की मांग करने लगे। विवाह मंडप की नीलामी में शामिल 5 संवेदकाें काे राशि लाैटानी पड़ी। हालांकि विवाह मंडप और रेस्टूरेंट के दाे-दाे दावेदाराें ने राशि वापस नही ली।

हाई काेर्ट ने धनबाद जिप को दाेनाें भवनाें की नीलामी का निर्देश दिया था। परिषद के सीईओ और डीडीसी दशरथ चंद्र दास ने समाचार पत्राें ने नाेटिस छपवा दिया। बुधवार काे नीलामी तय हुई, लेकिन जिप अध्यक्ष नीलामी टालने पर अड़ गए और उनके आदेश पर सीईओ ने 3 नवंबर काे नीलामी स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। जिला अभियंता बीरमनि प्रसाद ने बताया कि रेस्टूरेंट के लिए दाे और विवाह मंडप के लिए 7 लाेगाें ने ऑनलाइन आवेदन किया था। विवाह मंडप के 5 ठेकेदाराें की राशि लाैटा दी गई।

चार सप्ताह में नीलामी कराने का दिया गया था निर्देश

विवाह मंडप व रेस्टूरेंट की नीलामी के मुद्दे पर पहले भी जिप अध्यक्ष और डीडीसी में टकराव हुआ है। मामला हाई काेर्ट में पहुंचा। डीडीसी का कहना है कि हाई काेर्ट ने चार सप्ताह में नीलामी कराने का निर्देश दिया था। लेकिन, जिप अध्यक्ष ने हाई काेर्ट के अधिवक्ता के परामर्श के आधार पर संचिका पर नीलामी प्रक्रिया स्थगित करने का आदेश दे दिया।

आज दाे भवनाें के लिए लगेगी बाेली
जिप कार्यालय में गुरुवार काे खड़ेश्वरी मंदिर राेड और गाेविंदपुर में स्थित विवाह मंडपाें की नीलामी के लिए बाेली लगाई जाएगी। निरीक्षण भवन, पानी टंकी स्थित विवाह मंडप के लिए आवेदन नहीं आए, इसलिए फिर से टेंडर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Angry sensations created an uproar due to postponement of the pavilion and resturant, after which 5 sentries were looted


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34WPVfP
via IFTTT

Comments