Skip to main content

Jharkhand daily news

स्थापना दिवस पर छात्राओं से फीस लेने के मामले में सेक्रेड हार्ट काॅन्वेंट स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जिलास्तरीय फीस निर्धारण कमेटी बैठक कर स्कूल के खिलाफ क्या कार्रवाई करनी है यह तय करे। वहीं, पत्र मिलने के बाद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय स्थित आरटीई सेल जल्द ही डीसी काे पत्र लिखकर बैठक बुलाने का अनुराेध करेगा। मालूम हाे कि पिछले साल अपने स्थापना दिवस पर स्कूल ने हर छात्रा से 500 रुपए वसूला था। इसकी शिकायत कुछ अभिभावकाें ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में की थी।

इसके साथ ही स्कूल पर 10 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाेतरी का आराेप भी था। जांच में सभी आराेप सही पाए गए थे। इसके बाद ही कार्रवाई के लिए डीएसई ने काेल्हान आयुक्त काे पत्र लिखा था। इसी के आलाेक में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

अगले सप्ताह बैठक में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, इस मामले में अगले सप्ताह फीस निर्धारण समिति की बैठक हाे सकती है। बैठक के लिए डीएसई कार्यालय की ओर से अनुराेध पत्र इसी सप्ताह भेज दिया जाएगा। अगर बैठक हुई और इसमें कार्रवाई काे लेकर काेई फैसला हुआ ताे यह जिले में अपने तरह का पहला मामला हाेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DDE wrote a letter to the District Fee Determination Committee, asked to take a decision regarding action against the convent school


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JTNx1B
via IFTTT

Comments