काको मठ-गोल बिल्डिंग 8 लेन सड़क निर्माण का कार्य 4 माह बाद फिर से शुरू होगा। सड़क निर्माण कर रही दो कंपनियों में एक त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन ने शनिवार से निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है। वहीं, 8 लेन सड़क के निर्माण कार्य से जुड़ी दूसरी कंपनी शिवालय कंस्ट्रक्शन भी अब काम करने को तैयार है। निर्माण कार्य पर रोक लगने से नाराज शिवालय ने काम नहीं करने का अल्टीमेटम दिया था। यही नहीं, कंपनी ने अपना समान भी समेट लिया था। मजदूराें काे दूसरे प्राेजेक्ट में लगा दिया था। कंपनी के लोगों का कहना था कि सड़क निर्माण काे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही थी।
ऐसी स्थिति में कंपनी ने काम नहीं करने का निर्णय लिया था। एक सप्ताह पूर्व ही कंपनी ने शाज के अधिकारियाें काे काम नहीं करने का अल्टीमेट दे दिया था। कंपनी द्वारा अल्टीमेटम दिए जाने की पुष्टि शाज के स्थानीय अधिकारियाें और पूर्व मेयर ने भी की। कंपनी के अल्टीमेटम ने शाज के अफसराें की परेशानी बढ़ा दी थी। कंपनी का कहना था कि काम पूर्ण हाेने में जितना विलंब हाेगा, उतना उसकाें घाटा उठाना पड़ेगा। शाज के अफसराें द्वारा कंपनी काे अपने स्तर से समझाने का प्रयास किया गया। सरकार स्तर पर जल्द निर्णय का हवाला दिया गया। सरकार द्वारा निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद उक्त कंपनी फिर से काम करने काे तैयार हो गई है।
रोक नहीं लगती तो 50% हो जाता निर्माण
8 लेन का निर्माण कार्य दाे एजेंसी काे दिया गया है। एक हरियाणा की शिवालय कंस्ट्रक्शन और दूसरा जमशेदपुर की त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन काे। 20 किमी सड़क का टेंडर भी दाे पार्ट में किया गया है। एक एजेंसी काे काकाे मठ से विनाेद बिहार चाैक तक और दूसरे काे विनाेद बिहार चाैक से गाेल बिल्डिंग तक काम दिया गया है। दाेनाें एजेंसी 20 फीसदी काम पूरा भी कर चुकी थी। चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि अगर काम पर राेक नहीं लगती ताे चार माह में 50 फीसदी काम पूरा हाे चुका हाेता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HJ8fAq
via IFTTT
Comments
Post a Comment