Skip to main content

Jharkhand daily news

कोल्हान विश्वविद्यालय में यूजी फर्स्ट सेमेस्टर में शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के लिए छात्र चांसलर पोर्टल पर फिर से नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन देने का कार्य 13 से 21 नवंबर तक होगा। नामांकन की तिथि 24 व 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

इसमें जिन-जिन विषयों में छात्रों का कम नामांकन हुआ है, उन्हीं विषयों में नामांकन होगा। कम नामांकन वाले विषयों की सूची भी पोर्टल पर अपलोड है। मालूम हो कि इस बार कॉलेजों में नामांकन की स्थिति बहुत खराब है और पिछले साल के मुकाबले आधी सीटें ही भरी हैं। इस वजह से विवि लगातार तिथि बढ़ा रहा है।

छठ के बाद केयू के शिक्षकों को मिलेगा एरियर

कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का एरियर छठ के बाद मिल जाएगा। नए शिक्षकों को जहां दो लाख 70 हजार रुपए प्राप्त होंगे। वहीं पुराने शिक्षकों को पांच से सात लाख रुपए मिलेंगे। पांच लाख से अधिक एरियर पाने वाले शिक्षकों काे राशि का भुगतान दो किस्तों में होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UuaIkQ
via IFTTT

Comments