काेल इंडिया के स्थापना दिवस पर बीसीसीएल के मुख्यालय कोयला भवन परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने समारोह का आयाेजन किया गया। इस माैके पर बीसीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा कि इस बार 2600 कर्मियों को पदोन्नति दी जा रही है, यह हम सबके लिए खुशी की बात है। सीएमडी ने समाराेह में 15 पूर्व कर्मियाें के आश्रिताें काे नियाेजन का पत्र साैंपा। बताया कि अक्टूबर में विशेष अभियान चलाकर पूर्व कर्मियाें के 102 आश्रितों को नौकरी दी गई। कंपनी में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आपके द्वार संवाद से समाधान शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत भी सीएमडी ने की।
उन्हाेंने कहा कि धनबाद की खुशहाली बीसीसीएल पर निर्भर है, इसलिए कंपनी यहां के लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए काम करती है। परियोजनाओं से प्रभावित इलाकाें में रहनेवाले बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को उभारकर राष्ट्र के सामने लाने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स कोचिंग सेंटर शुरू करने की भी घाेषणा की। इससे पहले, शहीद स्मारक पर शहीद कर्मियाें काे श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ समाराेह की शुरुआत हुई। 2 मिनट का माैन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कोल इंडिया का ध्वज फहराया गया और काॅरपोरेट गीत बजाया गया। सीएमडी ने इस माैके पर कहा कि कोल इंडिया की ओर से दिया गया उत्पादन और डिस्पैच का लक्ष्य हमें मिलकर हासिल करना है। डीटीपी राकेश कुमार, डीटी ओपी चंचल गोस्वामी, डीएफ समीरन दत्ता, डीपी पीवीकेआर मल्लिकार्जुन राव, सीवीआे कुमार अनिमेष, सीआईएसएफ के डीआईजी पी रमन, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शहीदों काे श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eiRTuf
via IFTTT
Comments
Post a Comment