Skip to main content

Jharkhand daily news

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर रविवार को शिक्षा विभाग के कार्यालय खुले रहे। इस दौरान मेगा कैंप लगाया गया, जहां शिक्षक-शिक्षिकाएं व कई कर्मी फरियाद लेकर पहुंचे थे। समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय में लगे कैंप में पारा शिक्षकों ने 3 महीने के रूके मानदेय भुगतान की गुहार लगाई। जिले के करीब 272 पारा शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर जनवरी, फरवरी व मार्च महीने का मानदेय नहीं मिला है। कुछ दिवंगत पारा शिक्षकों की पत्नी/परिजन भी पहुंचे थे। उन्हाेंने कहा कि उनके रोजगार की भी सरकार उपाय करे।

बीआरपी-सीआरपी संघ ने नियमित करने की गुहार लगाई। कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियमित करने की मांग की गई। कुछ पारा शिक्षकों ने मानदेय में कटौती का भी मामला उठाया। इधर, डीएसई कार्यालय से जुड़े बकाया वेतन, पेंशन जैसे मामले को लेकर सरकारी शिक्षक पहुंचे थे। जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि वार्षिक वेतन विमुख करने, इलाज में खर्च राशि की प्रतिपूर्ति, निलंबन अवधि का बकाया वेतन देने, प्रोन्नति की वरीयता सूची में आपत्ति दर्ज कराने, सेवा संपुष्टि, शिक्षक नियुक्ति और पारिवारिक पेंशन के मामले थे। मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले को मुख्यालय भेजा गया। अन्य मामलों का निबटारा स्थानीय स्तर पर ही किया गया। सुनवाई के बाद मामले की विस्तृत जानकारी
निदेशालय को दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35TWtev
via IFTTT

Comments