दीपावली के अवसर पर रांची जिले में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिले विभिन्न प्रखंडों में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के तौर पर संबंधित पदाधिकारियों ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें शॉल और मिठाई देकर सम्मानित भी किया। DC छवि रंजन ने बताया कि दीपावली के मौके पर शहीदों का सम्मानित करना जिला प्रशासन की तरफ से छोटा सा प्रयास है ताकि उनके परिजनों की खुशियों में हम शामिल हो सकें, उनकी खुशियां बढ़ा सकें।
कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद के घर पहुंचे अधिकारी
नामकुम प्रखंड में कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद नायक विश्वा केरकेट्टा की पत्नी, चान्हो प्रखंड में वीर शहीद बुधु भगत के वंशजों से मिलने BDO और CO पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों को दीपावली के अवसर पर मिठाई व दीपक दिया। चान्हो प्रखंड के चोरेया में शहीद अभिषेक, तरंगा में शहीद मंगरा उरांव और नावाडीह में शहीद जयप्रकाश के परिजनों से भी पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं ओरमांझी प्रखंड के जावाबेड़ा में शहीद सोनाराम महतो, अमर शहीद टिकैत उमराव सिंह और शहीद अनिल लिंडा के परिजनों से BDO मिले।
इन्हें भी किया गया सम्मानित
बुंडू के परम डीह में शहीद विष्णु महतो के परिजनों, सोनाहातू प्रखंड के कुकरू बाजार में नक्सली हमले में शहीद हुए तेलवाडीह पंचायत के स्वर्गीय धनेश्वर महतो की पत्नी को, अनगड़ा प्रखंड में अमर शहीद शेख भिखारी के वंशज शेख हरखू के परिजनों को, लापुंग प्रखंड में शहीद दाऊद बारला काकेरा पुतरी टोली की बहू सीबिया बारला को, कांके में शहीद दिनेश भगत के परिजनों को, बेड़ो प्रखंड के बारीडीह में स्वतंत्रता सेनानी स्व. सोमरा टाना भगत के परिजनों को सम्मानित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35x4KGz
via IFTTT
Comments
Post a Comment