Skip to main content

Jharkhand daily news

भाकपा-माले पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक घुटूवा दो गेट माले कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले पतरातू प्रखंड कमेटी के सचिव नरेश बड़ाईक ने की। बैठक में कहा गया कि 26 नंबर को देशव्यापी हड़ताल में भाकपा माले भी समर्थन करेंगे। सड़क पर उतरकर विरोध करेगा।

27 नवंबर को पूरे देश के किसान के आंदोलन में भाकपा माले भी झारखंड राज्य के किसान राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना में हजारों किसान शामिल होंगे जिसमें यहां से भी सैकड़ों किसान शामिल होंगे। वहीं पार्टी के सांगठनिक ढांचे ब्रांच, लोकल, प्रखंड कमेटियों को मजबूत करने पर जोर दिया गया और नये पार्टी सदस्यों की जोड़ने का निर्णय लिया गया।

माले पार्टी के द्वारा जिले में रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के जन-मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन तेज करेगी। रेलवे रैक साइडिंग में लोडिंग-अनलोडिंग कार्यों में स्थानीय मजदूरों, बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी करने के लिए मांग करती है। मौके पर भुनेश्वर बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, देवानंद गोप,अमल कुमार, राजेश गोप, दीपक गोप, लालमोहन मुंडा,पवन गोप, भोला महतो सहित कई लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CPI ML will support 26th strike, oppose center off road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fqhZvX
via IFTTT

Comments