सदर थाना क्षेत्र के जुरिया बड़का टोली गांव के निकट खलिहान में बने पुआल कुम्बा में सो रही पति, पत्नी में गलती से पत्नी की हुई हत्या मामले में सदर थाना पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में जुरिया बड़का टोली निवासी बंदे उरांव के 29 वर्षीय पुत्र दीपक कुजूर, 20 वर्षीय विकास उरांव, उक्त जगह के ही स्व सोमरा उरांव के 38 वर्षीय पुत्र विजेंद्र बखला, रांची के नरकोपी सेरोगाड़ो निवासी जतरु उरांव के 20 वर्षीय संजय उरांव और सेन्हा थाना के जोगना मोड़ निवासी स्व नागेश्वर ठाकुर के 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार ठाकुर शामिल हैं। अपराधियों के पास से 4 एंड्राइड मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 9 एमएम पिस्टल देशी एवं तीन राउंड जिंदा गोली बरामद किया गया है।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के जुरिया बड़का टोली गांव के खलिहान में 8 नवंबर को पुआल से बने कुम्बा में रात में धान की निगरानी करने के लिए बड़का टोली निवासी बिरसा उरांव एवं उसकी पत्नी चरिया उरांव सो रहे थे। इसी बीच रात में लगभग 11 बजे अज्ञात अपराधियों द्वारा पति की जगह गलती से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिरसा उरांव की पत्नी चरिया उरांव की हत्या मामले पर लोहरदगा थाना दर्ज मामले पर पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना के द्वारा केस को गंभीरतापूर्वक लेते हुए एक अनुसंधान टीम गठित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी शुरू की गई। जिसके बाद सभी अभियुक्तों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में मुख्य रूप से पुअनि पंकज कुमार शर्मा, एसआई सनी कुमार, शैलेंद्र कुमार, मनीषा कुमार, ऋषिकांत कुमार, सुजीत कुमार, हवलदार गला प्रधान सवैया, आरक्षी नवलेश कुमार शर्मा, सत्य किशोर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
जमीन हड़पने को लेकर शूटर से करवाई हत्या
अनुसंधान के क्रम में पता चला कि बिरसा उरांव और उसके भतीजा बिजेंद्र बाखला के बीच जमीन बेचने को लेकर हमेशा झगड़ा होते रहता था। इसी दरमियान जुरिया के ही जमीन कारोबारी दीपक कुजूर एवं विकास उरांव से विजेंद्र बाखला का मेलजोल बढ़ा। तीनों विजेंद्र बाखला, विकास उरांव एवं दीपक कुजूर ने मिलकर प्लान बनाया की बिरसा उरांव को मार कर उसके सारे जमीन को हड़प कर स्वतंत्र रूप से खरीद-बिक्री करेंगे। जिसके बाद हत्या करने के लिए इन लोगों ने शूटर संजय एवं राजकुमार ठाकुर को बुलाया। हत्या करने के लिए एक 9 एमएम पिस्टल की भी व्यवस्था की। जिसके बाद 8 नवंबर की रात लगभग 11.00 बजे पुआल के कुम्बा में सो रहे जूरिया बड़का टोली निवासी बिरसा उरांव उसकी पत्नी चरिया उरांव पर फायर कर दिया। इस दौरान चरिया उरांव को गोली लगने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35AX4TH
via IFTTT
Comments
Post a Comment