भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल के विरुद्ध सरकारी कामकाज में बाधा डालने को लेकर करमाटांड़ थाना में केस दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार राजेंद्र मंडल के विरुद्ध पुलिस की गाड़ी रोकने व पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप है। इस मामले में करमाटांड़ थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस हरविंदर सिंह ने मामले में संज्ञान में लेते हुए राजेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर करमाटांड़ थाना लाया। जहां से उन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
राजेंद्र के विरुद्ध भादवि की धारा 225, 225 बी, 506,143, 353, 34बी के तहत थाना कांड संख्या 125/2020 दर्ज किया गया है। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी गांव निवासी संतोष कुमार दास नामक व्यक्ति ने करमाटांड़ थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस के विरुद्ध हरिजन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। संतोष ने यह प्राथमिकी ऑनलाइन दर्ज कराया है। 59 वर्षीय संतोष ने कहा है कि 13 नवंबर की रात्रि करीब 11 बजे घर के समीप स्थित काली मंदिर गया था मौके पर उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी लोग आपस में पूजा को लेकर बातचीत कर रहे थे। ऑनलाइन आवेदन में कहा गया है कि 14 नवंबर को पूर्वाह्न करीब 1 बजे थाना प्रभारी हरविंदर सिंह अन्य पुलिस के साथ बुलेट पर सवार होकर मंदिर परिसर में आए और उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट किया। साथ ही उसके 27 वर्षीय बेटे सुमन कुमार दास को अपने साथ लेकर चले गए। जाते समय थाना प्रभारी ने धमकी दिया कि औकात में रहे। अन्यथा उसके बेटे के विरुद्ध 3-4 प्राथमिकी कर देंगे। आवेदन की प्रति एसपी जामताड़ा, मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र झारखंड रांची को भी भेजी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pqWgZr
via IFTTT
Comments
Post a Comment