Skip to main content

Jharkhand daily news

पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 48 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले। वहीं कोरोना को मात देकर 62 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। संक्रमित 2 मरीजों की मौत भी हुई है। मृतकों में धालभूमगढ़ की महिला (76) व बिरसानगर के पुरुष (65) है। महिला का इलाज टीएमएच में 24 अक्तूबर से चल रहा था, जबकि पुरुष का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में 29 अक्टूबर से चल रहा था।

बुधवार को हुई मौत को मिलाकर अब तक जिले में 356 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 91% और मृत्युदर 2.2% है। जिले में अब तक कुल 16024 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं, इसमे 14,476 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके है।

2896 लोगों की जांच 62 ठीक होकर गए घर
बुधवार को जिले में 2896 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इसमे 1729 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया, इसमे 4 लोग पाॅजिटिव मिले। 342 की ट्रूनेट जांच हुई, इसमे 3 लोग पाॅजिटिव मिले। वहीं 825 लोगों के आरटीपीसीआर जांच में 41 मरीजों में कोरोना वायरस पाए गए। 62 मरीज संक्रमणमुक्त हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
48 new positives found 2 people lost their lives for the second consecutive day, so far 356 people have died in the district from Corona.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/367e56O
via IFTTT

Comments