भूली के आजाद नगर में मंगलवार काे उज्जीवन फायनांस कंपनी के कलेक्शन एजेंट राजा कुमार सिंह से लूटकांड के मामले में पुलिस ने पांडरपाला और आजाद नगर से 7 संदिग्धाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें से कुछ दागी अपराधी हैं।
हालांकि, उनसे पुलिस काे कुछ ठाेस सुराग नहीं मिला। भूली की पुलिस छापेमारी कर रही है। अनुसंधान में टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है। माेबाइल काॅल डंप काे भी खंगाला जा रहा है। पुलिस काे इस लूट में स्थानीय अपराधियाें के संलिप्त हाेने का संदेह है।
वहीं, जख्मी राजा कुमार सिंह के फर्द बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गाैरतलब है कि मंगलवार काे आजाद नगर से कंपनी के रुपए जमा कर लाैट रहे राजा कुमार सिंह काे गाेली मार कर अपराधियाें ने 80 हजार रुपए लूट लिए थे। जख्मी हालत में राजा काे असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36RZTyS
via IFTTT
Comments
Post a Comment