Skip to main content

Jharkhand daily news

तिसरी प्रखंड अंतर्गत गुमगी पंचायत के राउतडीह निवासी बसंत यादव घर के ऊपरी छत पर शॉर्ट-सर्किट से आग लगने से करीब एक हजार बंडल धान जल कर राख हो गया। धान जलने से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना स्थल पर उपस्थित गुमगी निवासी नरेश यादव और सुनील शर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से रविवार अपराह्न करीब 04 बजे घर में आग लगी।

घर वालों के चिल्लाने पर वे सभी गांव के लोग उपस्थित होकर सर्वप्रथम बिजली को डिस्कनेक्ट करने के पश्चात पास के कुआं में मोटर लगा कर आग बुझाने का प्रयास किया गया। कुआं से पानी छत में चढ़ा तब तक करीब 01 हजार बंडल धान जल कर राख हो चुका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ivr0rG
via IFTTT

Comments