हीरापुर की एक्स काेल बाेर्ड काॅलाेनी में रहने वाले अनूप कुमार सिंह ने गया के बनाैसा में स्थित हाेली पब्लिक स्कूल की निदेशक नीलम सिंह और मृणाल सागर पर दाे बसें चाेरी कर लेने का आराेप लगाते हुए सदर थानाे में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाने काे दिए आवेदन में अनूप ने कहा है कि नीलम सिंह उनके मामा राजेश कुमार सिंह की पत्नी हैं। वे गया के बनाैसा में स्थित हाेली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर हैं। साल 2018 में स्कूल के लिए उनके नाम पर दाे बसें काेडरमा श्रीराम फायनांस से फायनांस कराई थीं। डेढ़ साल तक बसाें की किस्तें भरी गईं। उसके बाद से न ताे किस्तें भरी जा रही हैं और न ही बसाें का पता चल रहा है।
दाेनाें बसाें की करीब 15 लाख रुपए की किस्तें बकाया हैं। अनूप का आराेप है कि नीलम और मृणाल ने चाेरी की नीयत से दाेनाें बसाें काे गायब कर दिया है। दाेनाें के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38V2qeh
via IFTTT
Comments
Post a Comment