Skip to main content

Jharkhand daily news

रांची से मुरी का स्लीपर क्लास का किराया 125 रुपए बढ़ गया है। यानी अब 375 रुपए देने होंगे। अगर आप रांची-हावड़ा ट्रेन में सफर कर रहे हैं ताे भी 375 रुपए देने होंगे। हटिया-पटना इस्लामपुर ट्रेन से सफर कर रहे हैं ताे रांची से मुरी का किराया 380 रुपए देना पड़ेगा। जबकि स्लीपर क्लास का सामान्य किराया 110 रुपए है। वहीं, रांची से दिल्ली जानेवाली राजधानी ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास का किराया 700 रुपए घट गया है।

अभी फर्स्ट एसी का किराया 4180 रुपए है। पहले यह 4880 रुपए था। इधर, रेलवे द्वारा किराया तय करने का पैमाना ना ताे यात्रियाें काे समझ में आ रहा है और ना ही पैसेंजर एसाेसिएशन काे। इस संबंध में रेलवे अधिकारी का कहना है कि रेल मंत्रालय द्वारा स्पेशल ट्रेन का किराया तय किया गया है।

स्लीपर से यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब होगी ढीली रांची से मुरी का स्लीपर क्लास का किराया 125 रु बढ़ा

रेट लिस्ट

भाड़ा बढ़ोतरी तुरंत वापस लें : कटारुका

रेगुलर ट्रेन काे स्पेशल ट्रेन चला कर रेल मंत्रालय गरीबाें का खून चूस रहा है। यह बंद करें। रेल मंत्री से मांग करते हैं कि स्पेशल ट्रेन का किराया वापस ले और सामान्य ट्रेन का परिचालन करें।
-प्रेम कटारुका, जेडयूआरसीसी दपू रेलवे

डिवीजन लेवल पर नहीं बढ़ता किराया

डिवीजन लेवल पर किराए का निर्धारण नहीं होता है। हेडक्वार्टर से दिशा-निर्देश के अनुसार ही किराया तय होता है।
-नीरज कुमार, सीपीआरओ रांची रेलवे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AC first class fare of Rajdhani reduced by Rs 700, go to Ranchi or Howrah fare will have to pay Rs 375


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kiOxca
via IFTTT

Comments