Skip to main content

Jharkhand daily news

झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार कम हो रहा है। कोरोना जांच में लोगों के पॉजिटिव मिलने की दर में भी लगातार कमी आ रही है। कोरोना के 100 संदिग्धों की जांच में अब एक से कम 0.52 प्रतिशत सैंपल में कोरोना की पुष्टि हो रही है। यहां आंकड़ा एक समय 09 फीसद तक पहुंच गया था, लेकिन अब लगातार कमी आ रही है। शनिवार को राज्य में 90997 सैंपल की जांच की गई। इनमें से मात्र 474 सैंपल ही पॉजिटिव पाए गए। राज्य में न्यूनतम सैंपल पॉजिटिविटी रेट के मामले में बिहार, यूपी के बाद झारखंड का नंबर है। हालांकि, राष्ट्रीय औसत 4.3 है। पड़ोसी राज्य बिहार का सैंपल पॉजिटिविटी रेट मात्र 0.38 प्रतिशत हैं।

अक्टूबर में 10.86 लाख सैंपल की जांच हुई, 17000 मरीज मिले

अक्टूबर में ओवरऑल सैंपल पॉजिटिविटी रेट 1.57 रही। एक माह में 10.86 लाख सैंपल की जांच की गई। इसमें 17097 मरीज मिले। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार त्योहारी सीजन के कारण राज्य में कोरोना केस बढ़ने की आशंका जताई गई थी। उसके बाद राज्य सरकार की ओर से पूरे राज्य में अभियान चलाकर एक दिन में 1.20 लाख सैंपल कलेक्ट कराए गए।

रिकवरी रेट अब 94% के करीब

राज्य में अब रिकवरी रेट 94 फीसदी पर पहुंच गया है। अब तक 95575 मरीज ठीक हो चुके हैं। मौत का आंकड़ा भी कम होकर 0.86 पर पहुंच गया है। एक्टिव मरीजों की संख्या 5300 रह गई है। रोज संक्रमित से ज्यादा संख्या ठीक होने वालों की मिल रही है।

राज्य में 326 नए कोरोना मरीज मिले, पर 398 ठीक भी हुए... एक की मौत

झारखंड में रोज मिलने वाले संक्रमितों से अधिक ठीक हो रहे हैं। रविवार को 326 पॉजिटिव मिले, वहीं 398 मरीज ठीक हुए। संक्रमितों की मौत में भी कमी आई है। सिर्फ एक मौत सरायकेला जिले में हुई। रांची में 95 नए मरीज मिले, वहीं 140 स्वस्थ हुए। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 5229 पर पहुंच गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar has the lowest infection rate of 0.38 percent, then Jharkhand; Here 0.52% patients in 100 samples, the national average of corona rate is 4.3


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/381wGDZ
via IFTTT

Comments