Skip to main content

दो हादसों में मोटर साइकिलें टकराने से दो युवकों की मौत

ग्राम अंजनी मेला से लौट रहे खल्लारी के ग्रामीण को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण को गंभीर चोट आई। उसे संजीवनी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य घटना में भी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पहली घटना में 24 नवंबर को खल्लारी निवासी आजुराम नरेटी (55) पिता रजाऊ राम बाइक से अंजनी मेला देखकर अपने गांव खल्लारी लौट रहा था। डंवरखार के पास सिंघनपुर मोड में बाइक क्र. सीजी 05 वी 4498 का चालक द्वारा तेज व लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए आगे चल रहे आजुराम को टक्कर मार दी। दमकसा मार्ग में दो बाइक भिड़ीं : चारामा थाना के दमकसा मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम बड़भूम जिला बालोद निवासी बिरझुराम (53) पिता मंशा राम बाइक से दमकसा जा रहा था। बाइक क्र. सीजी 19 बीडी 8135 के चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से बिरझुराम की बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बिरझुराम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने समुदराम साहू की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nRQPAU
via

Comments