Skip to main content

बेचाघाट सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बांटा जा रहा बच्चों को घटिया रेडी टू ईट

कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत बेचाघाट सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया रेडी टू ईट बच्चों को वितरण किया जा रहा है। यहां बच्चों को प्रदान किए जाने वाले रेडी टू ईट के पैकेटों में कीड़े निकलते हैं। घटिया खाद्य पदार्थ देने से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होना तो दूर उल्टा उनकी सेहत खराब हो रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश से कुपोषण मिटाने सुपोषण अभियान चला रही है। योजना के तहत शून्य से तीन वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार वितरण किया जाता है। कोयलीबेड़ा विकासखंड के बेचाघाट सेक्टर अंतर्गत आने वाले नदी उस पार की 12 आंगनवाडिय़ों में घटिया रेडी टू ईट प्रदान किया जा रहा है। दो पंचायतों सितरम और कंदाड़ी की इन 12 आंगनबाडिय़ों में रेडी टू ईट प्रदान करने का जिम्मा सूरज महिला स्व सहायता समूह को मिला है। समूह द्वारा शुरू से घटिया सामग्री सप्लाई की जा रही है। अंदरूनी क्षेत्र होने के कारण कोई निरीक्षण करने तक नहीं आता है। शिकायत होने के बावजूद कोई जांच करने तक नहीं आता। यही कारण है की समूह द्वारा घटिया रेडी टू ईट सप्लाई किया जा रहा है।
शिकायत मिली है, इसकी जांच चल रही है : महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीएस मिश्रा ने कहा शिकायत मिली थी। जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम द्वारा जांच रिर्पोट सौंपते ही जो तथ्य मिलेंगे उसके अनुसार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कीड़े निकलने की शिकायत मिली
ग्रामीण गणेश नायक, सुरेश कतलाम, अनिल नुरेटी, मुड़ाराम पद्दा ने कहा आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को मिलने वाले रेडी टू ईट के पैकेट में कीड़ी निकलते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र जाकर बोलने के बावजूद कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। समझ में नहीं आ रहा है कि कहां जाकर, किससे शिकातय करें। जहां-जहां भी शिकायत की कहीं से कोई कार्रवाई नहीं की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुसार पखांजुर में महिला बाल विकास विभाग अधिकारी को शिकायत की गई। इसके बाद अंतागढ़ विधायक, सितरम सरपंच से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33aAEad
via

Comments