Skip to main content

आई फोन और इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट भेजने का झांसा दे शिक्षक से सवा लाख की ठगी

राजधानी के एक शिक्षक को यूरोप से आई फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान गिफ्ट भेजने का झांसा देकर उनसे सवा लाख की ठगी कर ली गई। जालसाज ने शिक्षक को ठगने के लिए पहले सोशल मीडिया में दोस्ती की। उनके बीच फोन पर बातचीत होने लगी। इस दौरान जालसाज ने शिक्षक का विश्वास जीत लिया और विदेश से हाल ही में लांच आईफोन और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान गिफ्ट देने का झांसा दिया। उसके बाद शिक्षक के पास भी अलग-अलग टैक्स के नाम पर फोन आना शुरू हुआ।
महेंद्र ने भी गिफ्ट की चाह में अलग-अलग किश्तों में सवा लाख खाते जालसाज के बताए जमा कर दिए। उसके बाद भी गिफ्ट नहीं मिला तब ठगी का शक हुआ। शिक्षक महेंद्र धीवर (30) शिकायत पर पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार महामाईपारा निवासी महेंद्र प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। ठग ने उन्हें अपना परिचय यूरोप के हैनरी ब्राउन पेट्रिक के तौर पर दिया था। दोनों के बीच फरवरी से फोन पर चैट शुरु हुई। इसी दौरान हैनरी ने कहा कि उनके लिए वह अपने देश से गिफ्ट भेजेगा। महेंद्र ने मना किया कि उन्हें गिफ्ट नहीं चाहिए, फिर हैनरी जिद करने लगा। उसने फरवरी में गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और फोटो खींचकर वाट्सएप किया। गिफ्ट देखकर महेंद्र झांसे में आ गए। उन्होंने हामी भर दी। उसके बाद मार्च में महेंद्र के पास कस्टम चार्ज जमा करने के लिए कॉल आया।

उन्होंने 30 हजार जमा कर दिए। उसके बाद एयरपोर्ट सर्विस टैक्स समेत कई तरह के टैक्स के लिए कॉल आते रहे। महेंद्र अलग-अलग खाते में पैसा जमा करते रहे। इस तरह उन्होंने सवा लाख रुपए खाते में जमा कर दिया। इसके बाद भी उनके पास गिफ्ट नहीं आया। उन्होंने हैनरी से संपर्क किया तो उसने वह गुमराह करते रहा। इसके बाद भी महेंद्र के पास पैसे के लिए कॉल आते रहे, तब महेंद्र ने अपने परिचितों से संपर्क किया और उन्हें पूरी बातें बताई। उनसे सलाह के बाद पुलिस में शिकायत की।
पुलिस के अनुसार नाइजीरियन गिरोह इस तरह से ठगी करता है। पिछले महीने उनकी टीम ने दिल्ली में छापा मारकर एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया था, जिसने एक महिला से ठगी की थी। पुलिस के अनुसार नाइजीरियन सोशल मीडिया में फर्जी नाम से अकाउंट बनाकर रखते हैं। महिलाओं और युवकों से सोशल मीडिया में दोस्ती करते हैं। फिर उनसे फोन नंबर लेकर बातचीत करते हैं। इसी दौरान उन्हें अपने देश से महंगा गिफ्ट भेजने का झांसा देते है। गिफ्ट का फोटो खींचकर भेजते हैं ताकि भरोसा जीत सके। उसके बाद ठगी करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fraud of Rs 1.25 lakh from teacher for sending iPhone and electronic gift


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36enAm7
via

Comments