देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती पर बुधवार को पखांजूर के हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक अनूप नाग ने कोयलीबेड़ा ब्लॉक में पदस्थ शिक्षकों को एक-एक गुलाब का फूल देकर उनका सम्मान किया।
उन्होंनें कहा उनकी विधानसभा में कई स्कूल काफी दुर्गम है। इस विपरीत परिस्थिति में भी शिक्षक शालाओं में पदस्थ हो अपनी सेवाएं देकर गांव में शिक्षा का अलख जला रहे हंै। इसके लिए सभी उनके आभारी है। वर्तमान में कोरोना संकट के इस कठिन दौर में भी शिक्षकों ने स्कूल भले ही बंद हो पर पढ़ाई को बंद होने नहीं दिया। शिक्षकों को इन कक्षा लगाने के लिए कोई अनिवार्य आदेश नहीं था। इसके बाद भी शिक्षकों ने स्वयं से गांव-गांव में छात्रों को ऑनलाइन जहां यह संभव नहीं था वहां स्वयं पहुंच कर पढ़ाया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष देवली कोड़ोपी, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवजीत कुंडू, पूर्व जनपद सदस्य टुलू भटटाचार्य, कोयलीबेड़ा बीईओ अर्जुन सर्फे, प्राचार्य अजय कुमार सेन, सोपसिंह नेताम, आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lrTNLS
via
Comments
Post a Comment