Skip to main content

डीडी नगर में लूट, महिला से फोन छीनकर भागे युवक

डीडी नगर कंचन अश्व सोसायटी के पास मंगलवार रात 8 बजे एक महिला से लूट हो गई। महिला मिठाई दुकान से पैदल घर जा रही थी। पीछे से दो युवक बाइक में आए। महिला की ओर झपट्टा मारकर बाइक के पीछे बैठे युवक ने फोन छीन लिया। महिला ने शोर मचाया, तब तक लुटेरे वहां से भाग गए। पुलिस ने बताया कि कंचन अश्व सोसायटी में अंजु गोविंदयानी परिवार के साथ रहती है। वह रात में मिठाई दुकान गई थी। वहां से पैदल लौट रही थी। तभी बाइक में पीछे से दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने महिला की ओर झपट्टा मारकर फोन छीन लिया। दोनों रिग-1 की ओर भाग निकले। डीडी नगर पुलिस आसपास लगे कैमरा खंगाल रही हैं। एक जगह लुटेरों का धुंधला फुटेज मिला है। फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू हो गई हैं।
युवती का मोबाइल छिनकर भागे बाइकर्स
लाभांडी के एक होटल से लौट रही युवती से मंगलवार दोपहर को लूट हो गई। मोपेड में तीन युवक आए और युवती का फोन छीनकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार तेलीबांधा में रहने वाली 21 साल की युवती होटल में काम करती है। वह दोपहर को घर लौट रही थी। मोपेड सवार लुटेरे पीछे से आए। फोन छिनने के बाद लुटेरे तेलीबांधा की ओर भाग निकले। युवती वहां से होटल गई और अपने स्टाफ को लूट की सूचना दी। उसके बाद वह तेलीबांधा थाना पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hf4Qcu
via

Comments