Skip to main content

साेसाइटी-कॉलोनियों में साइबर संगवारी रथ जाएगा, ठगी से बचने के उपाय बताएंगे

ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने मंगलवार से साइबर संगवारी अभियान शुरू किया है। इसमें एक रथ बनाया गया हैं, जिसके माध्यम से कॉलोनी और सोसाइटी में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हरी झंडी दिखाकर रथ का रवाना किया है। उन्होंने एसएसपी अजय यादव की इस पहल की प्रशंसा की हैं।
एसएसपी अजय यादव ने बताया कि साइबर संगवारी रथ शहर से लेकर गांव हर जगह जाएगा। रथ में साइबर एक्सपर्ट की टीम रहेगी, जो लोगों को बताएंगी कि किस तरह से लोगों को झांसा दिया जाता है। कैसे उनके खाते में सेंध लगाई जा रही है। थोड़ी से जागरूकता और सावधानी से ठगी से बचा जा सकता हैं।
लोगों को क्या सावधानी और सुरक्षा बरतनी चाहिए। लोगों को शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगा। उन्हें पांपलेट बांटा जाएगा। हर इलाके में पुलिस साइबर संगवारी टीम बनाएगी। लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर सकें। पुलिस अधिकारियों का नंबर जारी किया जाएगा, ताकि किसी के पास जालसाजों का फोन आता हैं तो पुलिस से जानकारी शेयर कर सकें। अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें।
क्योंकि ठग हर बार अपना तरीका बदलते हैं। शासन की योजनाओं के नाम पर ही लोगों से ठगी कर लेते है। पढ़े-लिखे लोग भी ठगी का शिकार हो जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q1uZwG
via

Comments