नशा मुक्ति जनजागरण पद यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत बगीचा से प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संदीप साहू ने नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष व सरगुजा संभाग अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने जिले की भौगोलिक स्थिति व सामाजिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू, महेश साहू, प्रदेश सलाहकार रमेश साहू ने भी अपना लाेगों काे संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने अपना संदेश देते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशा से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूमक करते हुए नशा से दूर रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन संभाग अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कमल कांत साहू ने की। इस दौरान रमेश गुप्ता, नीलकंठ गुप्ता, परमानंद गुप्ता,अंकुज गुप्ता, अमित गुप्ता, हितेंद्र गुप्ता, अभिजीत गुप्ता व समाज के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lb3H4t
via
Comments
Post a Comment