Skip to main content

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर

स्थानीय धर्मकांटा के पास बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम 4 बजे राष्ट्रीय राज्य मार्ग 30 पर बाइक सवार आंध्र के थाना चिंतूर ग्राम एड्रालपल्ली निवासी दो युवक कोंटा नगरपालिका के स्वागत द्वार डिवाइडर के पास बाइक को यूटर्न लेते वक्त 12 चक्का ट्रक के पीछे पहिये की चपेट में आ गए।
हादसे में बाइक सवार कोमराम वेंकय्या की मौके पर ही मौत हो गई और कुंजाम एंकाय्या गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कुंजाम एंकाय्या ने बताया कि दोनों सुबह कुछ काम के सिलसिले में दोरनापाल के टेटराय पहुंचे थे वापसी के दौरान कोंटा में यह हादसा हुआ।
घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने गंभीर रूप से घायल को पुलिस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र कोंटा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थित नाजुक होते देख घायल को तेलंगाना के भद्राचलम रिफर किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल के कान ने खून बहना बंद नहीं होने के कारण स्थित नाजुक है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व थाना कोंटा में अपराध पंजीबद्ध कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V4y68U
via

Comments