Skip to main content

अहिरन-खारंग, छपरा टोला फीडर और रेहर अटेम प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा

राज्य में तीन महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं अहिरन-खारंग लिंक परियोजना, छपरा टोला फीडर जलाशय तथा रेहर अटेम लिंक परियोजना का काम जल्द शुरू होगा। जल संसाधन मंत्री रविंद्र चाैबे के निवास कार्यालय में हुई बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर विशेष रूप से मौजूद रहे। तीनों परियोजनाओं का काम सीआईडीसी के माध्यम से कराने और वित्तीय स्वीकृति पर भी चर्चा की गई। इसे पूरा करने में लगभग 2 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। चौबे ने प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने जल संसाधन विभाग और सीआईडीसी के अफसरों को तीनों परियोजनाओं का सर्वे और डीपीआर (डिटेल प्रोग्रेस रिपोर्ट) जल्द तैयार करने के लिए कहा। अहिरन खारंग लिंक परियोजना एक पेयजल परियोजना है। इसकी लागत 720.52 करोड़ रुपए है। कोरबा के कटघोरा ब्लॉक के पोड़ी गोसाई के समीप अहिरन नदी पर बांध बनाकर वहां इकट्ठा किए गए जल को पाइप लाइन की मदद से खारंग जलाशय भरा जाएगा। इससे बिलासपुर व रतनपुर को पेयजल सप्लाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32DugrN
via

Comments