Skip to main content

साइन बोर्ड या बैरिकेड नहीं लगाया, रेका गांव के पास अधूरी पुलिया के गड्ढे में जा गिरी कार

बारसूर-चित्रकोट मार्ग पर रेका गांव में निर्माणाधीन पुल के लिए खोले गए गड्ढे में एक कार जा गिरी। घटना रविवार सुबह की है। इस घटना से पुल निर्माण का काम करने वाले ठेकेदार की एक बड़ी लापरवाही उजागर हो गई। यहां बन रहे पुल में डायवर्सन का साइन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। गनीमत है इस घटना से वाहन सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। घटना के बाद गड्ढे में गिरे वाहन में फंसे लोग जैसे-तैसे बाहर निकले। बारसूर पुलिस को इसकी सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी के माध्यम से बड़ी मशक्कत के बाद वाहन को गड्ढे से निकाला गया। लेकिन इस बड़ी लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी है। दरअसल इन दिनों बारसूर से चित्रकोट को जोड़ने वाली सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यहां पुल भी बन रहे हैं। इस काम की रफ्तार भी बहुत ही धीमी है। कोहरा छाया रहने से रास्ता भी साफ नहीं दिखता। दिनभर इस रास्ते से कई वाहन गुजरते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा अब भी बना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No sign board or barricade, car fell into pit of incomplete culvert near Reka village


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IePpkL
via

Comments