Skip to main content

धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने अधिकारियों को निर्देश

फरसाबहार ब्लॉक के लवाकेरा चेक पोस्ट का कलेक्टर महादेव कावरे ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए है। साथ ही अवैध धान परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
कलेक्टर ने ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों की जानकारी ली और सचेत होकर कार्य करने के लिए कहा गया है। इसी तरह तपकरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करके धान खरीदी की तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने काटा बाट, तराजू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अन्य सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ जिला पंचायत सीईओ केएस मंडावी, एसडीएम चेतन साहू और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारी-कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। इस दौरान जिपं सीईओ केएस मण्डावी, अपर कलेक्टर आईएल ठाकुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39fSlch
via

Comments