Skip to main content

अवैध संबंध के शक में पति की हत्या

पति पर अवैध संबंध का शक में पत्नी ने लोहे की पाइप से मारकर हत्या कर दी। पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी महिला गांव से फरार हो गई थी। पंडरपाठ चौकी क्षेत्र के गायबुड़ा निवासी किशुन राम की पत्नी मेहमानी करने के लिए अपने किसी रिश्तेदार के घर गई थी। मेहमानी करने के बाद घर वापस आई तो घर में उसका पति नहीं था।

पति के घर में नहीं होने पर मुन्नी बाई शराब खोजने के लिए अपने घर से बाहर निकली तो देखी की उसका पति पड़ोस में किसी दूसरे के बरामदे में सो रहा है। अपने पति को सोते हुए देखकर अवैध संबंध के शक में अपने पति के सिर में लोहे की पाइप से वार कर दी थी। गंभीर रूप से घायल किसुन राम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पति के उपर हमला करने के बाद मुन्नी बाई गांव से फरार हो गई थी।

पुलिस इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला की पतासाजी शुरु कर दी थी। पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी महिला जेलपेपाठ चुदांपाठ में है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने जेलपेपाठ से महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला से हत्या में उपयोग किए गए लोहे की पाइप को भी बरामद कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37bQaUo
via

Comments