Skip to main content

केशकाल वनभूमि क्षेत्र में मुरूम का अवैध खनन करते दो जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त

कोंडागांव जिले के उत्तर वन मंडल केशकाल अंतर्गत वन भूमि क्षेत्र में मुरुम के अवैध खनन और निकासी में लगे 2 जेसीबी और एक ट्रैक्टर को रविवार को मौके पर पकड़कर जब्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार धनोरा के पास भाटागांव में ठेकेदार द्वारा वन क्षेत्र में मुरुम खुदाई की जा रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर फॉरेस्ट एसडीओ मोना महेश्वरी मंडल विभागीय कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और मुरूम की खुदाई कर रहे दो जेसीबी और परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जबकि इसी दौरान अवैध परिवहन में शामिल कई ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। पकड़े गए जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर धनोरा वन परिसर में खड़ा करवा दिया। इसके बाद वन क्षेत्र को पहुंचाई गई क्षति का आंकलन करने की कार्रवाई में जुट गया है। एसडीओ ने कहा कि अवैध खुदाई करवाने वाले ठेकेदार का पता लगाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two JCBs and tractors seized illegally mining Moorum in Keshkal forestland area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TLTEH1
via

Comments