उत्तरी हिस्से में हुई बारिश
राजधानी से लेकर प्रदेश के उत्तरी हिस्से तक पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई या फुहारें पड़ीं। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्से में तेज बारिश हुई। राजधानी में शाम 6 बजे से 8 बजे तक रुक-रुककर फुहारें पड़ीं।
इसलिए हुई अचानक बरसात
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने एक सिस्टम के असर से आए बादलों के कारण बारिश हुई है, जो शनिवार तक थम जाएगी। इसके बाद हवा की दिशा बदलेगी और 22 नवंबर से प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवा आने के आसार हैं। इससे दिन और रात का तापमान तेजी से गिरने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
अब प्रदेश में बढ़ने लगेगी ठंड
सरगुजा और बिलासपुर के बड़े हिस्से में 21 नवंबर यानी शनिवार रात से उत्तरी हवा का असर नजर आने लगेगा। इससे वहां तापमान कम होगा। राजधानी और लगे इलाके में यह असर 22 नवंबर को दिखेगा और ठंड वापस आएगी।
राजधानी रायपुर में शुक्रवार को लगातार 9वें दिन दोपहर सामान्य से 4 डिग्री गर्म रही और पारा 32.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात का तापमान तो लगातार सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा चल रहा है। शुक्रवार को रात का तापमान 21.5 डिग्री था, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।
नवंबर के पहले सप्ताह में जब तापमान 17 डिग्री पर आया, तब लगा था इस बार कड़ाके की सर्दी पड़नेवाली है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तरी हवा छग आने से बाधित हो गई और तापमान में 3 से चार डिग्री की वृद्धि हो गई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी दक्षिण-पूर्वी हवा आ रही है। इसमें नमी है, इसलिए बारिश के हालात बने हैं। लेकिन
अभी बारिश से बचने की सलाह
पीडियाट्रीशियन डा. शारजा फुलझेले के मुताबिक भीगने से बच्चों में सर्दी, खांसी के साथ वायरल फीवर का खतरा है। खानपान में लापरवाही बरते तो भी नुकसान हो सकता है। ठंड के कारण फ्लू के साथ-साथ कोरोना के मरीज भी बढ़ेंगे। इसलिए बारिश से बचकर रहें। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को मौसम खुल जाएगा। बारिश के आसार नहीं है। इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है।
प्रमुख शहरों में बारिश
- रायपुर - 4 मिमी
- अंबिकापुर - 17.8 मिमी
- जशपुर - 11 मिमी
- पेंड्रारोड - 1.2 मिमी
- जगदलपुर - 1 मिमी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36QjUGa
via
Comments
Post a Comment