Skip to main content

मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होने पर निगम की आज से सख्त कार्रवाई

मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी-खांसी के बढ़ रहे मरीज और ठंड में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने बुधवार से अपने अमले, खासकर स्वसहायता समूह की महिलाओं को बाजारों और चौराहों पर तैनात कर सख्ती से कार्रवाई की तैयारी कर ली है। दरअसल त्योहार के बाद अब शहर में काम-काज शुरू होने और बाजार, दुकानों में लोगों की भीड़ फिर से बढ़ने लगी है। मौसम भी संक्रमण को बढ़ाने के लिए अनुकूल है। इसलिए महापौर एजाज ढेबर ने शहर में दोबारा कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी चौक, सड़कों और बाजारों के आसपास स्वसहायता समूह की महिलाएं लोगों को मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करने पर जुर्माना करेंगी। मेयर ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि अगर कोई व्यक्ति दोबारा कार्रवाई के दायरे में आए तो उस पर तगड़ा जुर्माना लगाया जाना चाहिए। उन्हें कहा गया है कि कार्रवाई को लेकर पूरी अपडेट जानकारी रखी जाए कि कितने दिनों में कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और जोन की कितनी टीमें इस काम में लगी रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HefwIk
via

Comments