Skip to main content

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और अन्य मांगों को लेकर निकाली रैली

सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग द्वारा हाहालद्दी लौह खदान में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, आईटीआई, उच्च स्तरीय अस्पताल, स्कूल, सड़क, पेयजल व्यवस्था और पर्यावरण सुरक्षा उपलब्ध कराने, कम वर्षा व अन्य कारणों से खराब फसल का बीमा तत्काल प्रदान करने सहित अन्य मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद रैली निकालकर मांगों को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पंचायत मंत्री के नाम नायब तहसीलदार आशीष देवहारी को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरा नहीं होने पर संभाग स्तर पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा मांग पूरा नहीं हुआ तो दुर्गूकोंदल में संभाग स्तरीय जंगी प्रदर्शन करेंगे। माइंस दुर्गूकोंदल ब्लॉक के युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती है, तो माइंस बंद करें।

मुख्य चौक से तहसील तक रैली निकाली
सभा के बाद समाज द्वारा पुलिस थाने और मुख्य चौक से तहसील कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान जल जंगल जमीन हमारा है, पांचवी अनुसूची लागू करने, खदान की दलाली बंद करने, रेत की चोरी बंद करने, माइंस में रोजगार देने, अधिकारी-कर्मचारी संविधान पढ़ो नारे लगाते रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rally organized to give employment to local youth and other demands


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f62HfP
via

Comments