मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा नेताओं ने भी अंतर-धार्मिक शादियां की हैं, कितनों पर लव जिहाद लागू हुआ है
भाजपा शासित राज्यों में लव जिहाद को लेकर कानून बनाने का मसला अब सियासी हंगामे में बदल गया है। इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। ऐसे में शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने भी अंतर-धार्मिक शादियां की हैं। कितनों पर लव जिहाद कानून लागू हुआ है।
मुख्यमंत्री बघेल ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लाए जाने वाले लव जिहाद कानून को आड़े हाथों लिया। कहा कि कुछ लोग अंतर-धार्मिक शादी कर रहे हैं, उसे लेकर कानून बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या ये कानून सुब्रह्मण्य स्वामी और अन्य भाजपा नेताओं के परिवार पर भी लागू होगा? उन्होंने गौ कानून को लेकर मध्य प्रदेश के CM शिवराज को भी निशाने पर लिया।
UP के CM आदित्यनाथ ने भी कही है कानून लाने की बात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक चुनावी रैली के दौरान लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाने की बात कही थी। यूपी सरकार की ओर से कहा गया कि राज्य में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है, जो सामाजिक शर्मिंदगी और दुश्मनी का कारण बने हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अभी हाल में फैसला दिया था कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IZMfSz
via
Comments
Post a Comment