Skip to main content

शक्कर में नमक की मिलावट की जांच में जुटा नान, बोरी का वजन बढ़ा मिला

पीडीएस दुकान में शक्कर में नमक मिलाकर बेचने की खबर ने सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। दुलदुला ब्लॉक के चराईडांड़ और वासुदेवपुर पंचायत में राशन कार्डधारियों को नमक मिला हुआ शक्कर बांटा गया था। शिकायत मिलने पर पीडीएस दुकान चलाने वालों ने इस पर नान पर ठीकरा फोड़ दिया था।
नान ने शक्कर में नमक मिलाने की जांच कराई है। जिला प्रबंधक मनोज मिंज ने बताया कि दोनों दुकानों की जांच से यह साफ हुआ है कि सूरजपुर चीनी मिल से नान के गोदाम तक शक्कर आई और गोदाम से संबंधित पंचायतों तक शक्कर पहुंचाई गई। पंचायत में पीडीएस गोदाम में गड़बड़ी हुई है। इसका प्रमाण डिपो इंचार्ज रोशन मिंज और क्वालिटी इंस्पेक्टर दिलेश्वर तिर्की की पंचनामा जांच रिपोर्ट में मिला है। जांच रिपोर्ट के अनुसार चराईडांड़ पीडीएस दुकान में 20 अक्टूबर को 8 बोरी शक्कर जिसका वजन 4 क्विंटल 19 किलो भेजा गया। 19 किलो शक्कर लूज बोरी में था, जिसका वजन किया गया तो उसका वजन 19 किलो से बढ़कर 32 किलो पाया गया। जबकि वहीं एक 50 किलो का शक्कर बोरा का वजन सही पाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naan gathered in check of adulteration of salt in sugar, weight of sack increased


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pnIBSC
via

Comments