Skip to main content

विधवा से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग

राजधानी की एक विधवा को शादी का झांसा देकर कारोबारी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसा वसूली करने लगा। पुलिस महिला की शिकायत पर कारोबारी पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि गुढ़ियारी में 40 साल की महिला रहती है। उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। पिछले साल एक सामाजिक कार्यक्रम में बिलासपुर के गिरिश पांडेय से मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। गिरिश की पत्नी की मौत हो चुकी है। गिरिश ने महिला को शादी का झांसा दिया। महिला भी शादी के लिए तैयार हो गई। आरोपी ने झांसा देकर जबरदस्ती की और वीडियो बना लिया। फिर उसने महिला को ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया। वह वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने महिला से पैसे की मांग शुरू कर दी। फिर उसने शादी से भी इंकार कर दिया। तब महिला ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गिरिश पर केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी गिरिश के खिलाफ पुणे में भी केस दर्ज है। क्योंकि उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। वह गिरिश से परेशान थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Widow molested, video threatened to go viral


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JrXCm9
via

Comments