Skip to main content

900 ग्राम के गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

27 नवंबर को गांजा की तस्करी करते 31 वर्षीय संजय कुमार सतनामी को बाराद्वार पुलिस ने नागिन चौक लवसरा से गिरफ्तार कर लिया है। बाराद्वार थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की मालखरौदा थाना निवासी युवक ग्राम लवसरा के नागिन चौक के पास गांजा बिक्री करने के लिए घूम रहा है। घेराबंदी कर संजय कुमार सतनामी पिता पूरनलाल सतनामी ग्राम किरकार थाना मालखरौदा को पकड़ा गया। उसके पास से सफेद रंग की बोरी में रखा 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fJiH7A
via

Comments