Skip to main content

फैंसी व स्टेशनरी की दुकान में रखे थे 5 लाख के पटाखे, जब्त

शहर सीमा से सटे आड़ावाला इलाके से पुलिस ने अवैध रूप से रखे करीब पांच लाख रूपए के फाटखे जब्त किये हैं यह कार्रवाई बोधघाट पुलिस ने की है। बोधघाट थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से पटाखों को भंडारण किया है। इसके बाद दो अलग-अलग टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया गया था।
इसी बीच एक फैंसी स्टोर व स्टेशनरी की दुकान से पटाखे बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि अंजलि फैंसी स्टोर्स से 1 लाख 53 हजार रूपए और अमित स्टेशनरी से तीन लाख 20 हजार रूपए का पटाखा बरामद किया गया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बोधघाट पुलिस की लगातार यह दूसरे दिन कार्रवाई रही। इससे पहले भी करीब एक लाख से ज्यादा का पटाखा बरामद किया था। दो दिनों में बोधघाट पुलिस करीब 6 लाख रूपए से ज्यादा का पटाखा बरामद कर चुकी है।

गोलबाजार में लगी थी पटाखे की दुकान में आग
पिछले साल दीवाली के दौरान गोलबाजार इलाके में पटाखे की दुकान में आग लग गई थी। दुकान में भरे पटाखों में जमकर विस्फोट हुआ था और पटाखे की दुकान के साथ-साथ उसके बाजू वाले दुकान में भी अाग लगी थी। इस मामले में एक साल बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mZmwYH
via

Comments