विधवा महिला से विवाह करने के बाद युवक और उसके घरवाले उसे इसलिए प्रताड़ित करने लगे। शादी के छह साल के अंदर महिला ने तीन संतान को जन्म दिया। ये तीनों बेटियां थी। बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई। प्रताड़ना के साथ ही महिला को अपने मायके से बच्चों के खर्च के लिए पैसा लाने का भी दबाव बनाने लगे। इससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। विवेचना के बाद नवागढ़ पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और जेठानी सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज मृत्यु व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नवागढ़ टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि महिला ललिता कश्यप की पहले दूसरे युवक से शादी हुई थी। उस युवक की माैत हो गई। दूसरी ओर अवरीद के युवक रामअवतार की भी शादी के बाद से उसकी पत्नी से अलगाव हो गया था। दोनों की शादी करीब छह साल पहले हुई। शादी के बाद ललिता को बच्चे हुए। पहली संतान बेटी थी। इन छह सालों में उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। इससे उसके पति व अन्य लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ललिता कश्यप ने घटना दिनांक 6 अक्टूबर को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे 70 प्रतिशत जली अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे बिलासपुर रेफर किया गया था। महिला बहुत अधिक जल गई थी। इसलिए उसका मृत्यु पूर्व मजिस्ट्रीयल बयान नहीं हो पाया। इलाज के दौरान महिला की 12 अक्टूबर को मौत हो गई। बिलासपुर सिटी कोतवाली में मर्ग कायम किया गया। डायरी आने के बाद विवेचना शुरू हुई। अपराध पाए जाने पर पुलिस ने पति रामअवतार कश्यप, ससुर रामझरोखा कश्यप, सास फिरतीन बाई, जेठानी आरती कश्यप और ननद अनुसुइया कश्यप को धारा 304 बी, 498 क, 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका के मायके वालों का बयान लिया। मायके वालों ने आरोप लगाया कि लगातार बेटियां होने पर उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे तथा बेटी होने पर उन पर आने वाले खर्च की मांग करते थे। मायके वालों के आरोप के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IutPZK
via
Comments
Post a Comment