बूढ़ातालाब में शुक्रवार को म्यूजिकल फाउंटेन की टेस्टिंग हुई। रंगीन रोशनी से नहाते तालाब में सैकड़ों फव्वारे लगाए गए हैं। 100 फीट तक की ऊंचाई तक पानी की बौछार करते फाउंटेन में ओम, क्रॉस साइन और सूरज की झलक भी दिखाई दी। महापौर एजाज ढेबर ने दावा किया कि पांच करोड़ की लागत से 350 मीटर में बना ये देश का अब तक का सबसे बड़ा म्यूजिकल फाउंटेन है। उन्होंने बताया कि फिलहाल विशाखापटनम में लगभग 225 मीटर लंबा म्यूजिकल फाउंटेन संचालित है। टेस्टिंग सफल होने के बाद अब 22 नवंबर को सीएम भूपेश बघेल के हाथों इस म्यूजिकल फाउंटेन का इनॉग्रेशन किया जाएगा। फाउंटेन की टेस्टिंग के मौके पर पार्षद प्रमोद मिश्रा, राधेश्याम विभार, बंटी होरा भी मौजूद रहे।
वीकेंड पर शाम 7 से 9 बजे तक होगा शो
म्यूजिकल फाउंटेन का दीदार हर शनिवार और रविवार को शाम 7 से 9 बजे तक कर सकेंगे। महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि बॉलीवुड के अलावा यहां छत्तीसगढ़ी गाने भी सुनने मिलेंगे। फाउंटेन में पानी से ही कई तरह की आकृति नजर आएंगी। कभी जानवर चलते दिखेंगे तो कभी सूरज चमकता नजर आएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fqU1AM
via
Comments
Post a Comment