कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल गोपाष्टमी पर्व सादगी से मनाया गया। कोरोना संक्रमण की वजह से बाइकयात्रा तथा पूजन में सीमित लोगों को ही बुलाया गया। जो कार्यक्रम में समिलित हुए वे भी पूरी तरह कोरोना गाइडलाइन का पालन करते मास्क लगाकर पहुंचे थे।
इस वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले 31 सालों से आयोजित हो रही राऊत नाचा प्रतियोगिता के साथ कलश सजाओ तथा अन्य प्रतियोगिताएं नहीं हुई। दोपहर एक बजे अन्नपूर्णापारा राधाकृष्ण मंदिर परिसर में यादव समाज ने भगवान कृष्ण का पूजन किया। मंदिर परिसर से बाइक यात्रा निकाली गई।
बाइक यात्रा के साथ भगवान कृष्ण की मूर्ति को एक वाहन में सजाकर रखा गया था। बाइक यात्रा में शामिल सभी लोगों ने मास्क लगाया हुआ था। बाइक यात्रा अन्नपूर्णापारा से सेनचौक, बिजली कार्यालय, सिंधी धर्मशाला से नेशनल हाइवे होकर मेलाभाठा पहुंची। यहां भगवान कृष्ण का पूजन करते सभी को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।
इस साल अन्य प्रतियोगिताएं भी नहीं हुईं
इस वर्ष गोपाष्टमी पर्व पर कोई प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गई। हर साल राऊत नाचा के साथ कृष्ण सजाओ, कलश सजाओ आदि प्रतियोगिताएं होती थी। कार्यक्रम में जनप्रतिनधियों को भी नहीं बुलाया जा सका। कार्यक्रम में यादव समाज के संभागीय अध्यक्ष लतेल यादव, संभागीय सचिव महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सुदामा यादव, जिला सचिव ईश्वरी यादव, शहर अध्यक्ष गिरधर यादव, भजन, सुरज, किशन, उत्तम, त्रिभुवन, शंकर, संतोष, शिवचरण, तुलसीराम, पुनेश्वर, धनेश, संतोष, शिवचरण, तुलसीराम, पुनेश्वर, धनेश, कुंजलाल यादव, देवेंद्र यादव, ईश्वर लाल, नंदलाल, नारायण, दिनेश, पीलसाय, देवलाल, मुन्ना, गजेंद्र, विरेंद्र, संजय, रमाकांत, जानवी आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39a2maK
via
Comments
Post a Comment