Skip to main content

दहेज प्रताड़ना-पति सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

चंदनू चौकी अंतर्गत ग्राम मुंगवाय में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने दहेज लोभी पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को अपराध दर्ज किया हैं। ग्राम बघुली निवासी राजकुमारी बारले ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी दस वर्ष पूर्व 2010 में, मुंगवाय निवासी कमलेश बारले के साथ हुआ है। शादी के दौरान मेरे माता-पिता अपनी हैसियत के मुताबिक ससुराल पक्ष को उपहार में सामान दिये हैं। शादी के कुछ दिनों बाद पति व सास, ससुर द्वारा दहेज में रुपए व सोना-चांदी लेकर नहीं लाए हो कहकर प्रताड़ना देते हुए मारपीट करते थे। महिला की रिपोर्ट पर नांदघाट पुलिस ने पति कमलेश बारले, ससुर घनाराम बारले, सास सागर बाई बारले के खिलाफ धारा 323, 34, 498ए में मामला दर्ज किया है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36rwPyb
via

Comments