Skip to main content

बुजुर्ग के साथ मारपीट कर पेटी से 20 हजार लेकर भागा युवक

बलरामपुर जिले के थाना चलगली के ग्राम ग्राम कछिया निवासी एक बुजुर्ग के घर में घुसकर मारपीटकर एक अज्ञात आरोपी बीस हजार रुपए लेकर भाग गया। पुलिस ने धारा 458,394,323 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि कछिया निवासी अनिरुद्ध प्रसाद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रधान पाठक के पद पर माध्यमिक शाला अमरावतीपुर में पदस्थ है। 04 नवम्बर को शाम साढ़े छह बजे अपने नया घर में था। उसी समय मेरी मां सोहगी देवी जोर जोर से मेरे लड़के भावेश को आवाज देने लगी। जिसे सुनकर भावेश के साथ पुराने घर में दौड़ कर आए तो देखा कि पिता लक्ष्मण अपने कमरे में गिरे हुए थे। सिर से खून निकल रहा था, मेरी मां को पूछने पर बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति हमलाकर घायल किया और पेटी के कुंडी को तोड़ कर 20 हजार रुपए पार कर दिया। घर को अच्छे से देखा तो पता चला कि अज्ञात चोर घर में लगे बिजली तार को काटकर पीछे के दरवाजे से अंदर घुसा था। तीन नवम्बर की रात करीब 01 बजे आस पास पीछे के दरवाजा के कुंडी को काटकर शर्ट के जेब से इंटेक्स कंपनी का मोबाइल भी पार कर दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32nH2KJ
via

Comments