Skip to main content

छग-ओडिशा बॉर्डर पर 180 पेटी शराब से भरा ट्रक जब्त

आबकारी विभाग ने गुरुवार को छत्तीसगढ़-ओड़िशा बॉर्डर पर शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। सहायक आयुक्त अमरसिंह बरिहा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। एक टीम को बॉर्डर के पास जांच के लिए लगाया गया था। जांच में एक ट्रक में शराब बरामद की गई।
टीम ने ट्रक से 180 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। मौके से दो लोगों जीवन भेड़ा और नंदाराम को भी पकड़ा गया है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे इस शराब को आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम ले जा रहे थे। सहायक आयुक्त ने बताया कि दोनों युवकों से शराब के परिवहन के संबंंध में परमिट की मांग की गई लेकिन वे उपलब्ध नहीं करवा पाये। टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार पाठक, आरक्षक आंतो प्रसाद पांडे, दुर्गाप्रसाद, गंगाराम यादव, सुदूराम, देवेंद्र पटेल, दवेंद्र ठाकुर, अशोक मंडावी, राजेश पांडे, प्रकाश गुप्ता, तीजूराम तारम आदि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Truck carrying 180 boxes of liquor confiscated at Chhattisgarh-Odisha border


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kp1Bg8
via

Comments