Skip to main content

राजधानी के कारोबारी तिल्दा में जुआ खेलते फंसे, 14 लाख जब्त

राजधानी के 5 कारोबारी तिल्दा में जुआ खेलते पकड़े गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे तिल्दा के मकान में छापा मारा। जुआरियों में राजधानी के 5 कारोबारियों के अलावा तिल्दा व आस-पास के करीब 18 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। छापेमारी में पुलिस ने जुआरियों से 14.50 लाख कैश जब्त किया है। सभी जुआरियों को रात में ही थाना लगाया गया। छापेमारी की खबर फैलते ही जुआरियों को छुड़ाने थाने में उनके परिचितों की भीड़ लग गई।
एसएसपी अजय यादव ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने सूचना दी थी कि एक मकान में जुआ चल रहा है, वहां महंगी गाड़ियों में लोग जुआ खेलने आते हैं। रात में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। उसके बाद एएसपी तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में 20 पुलिस अधिकारियों व जवानों की टीम बनाई गई। रात में वहां मुखबिर बिठाए गए। पक्की सूचना के बाद पुलिस की टीम रायपुर से रवाना की गई।

रात 10 बजे पुलिस ने मकान को घेर कर छापा मारा। वहां से 18 लाेग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के छापे के पहले कुछ लोग हार कर निकल गए थे। चर्चा है कि इस कार्रवाई मे नेवरा पुलिस का शामिल नहीं किया गया था। जुआरियों को पकड़ने के लिए दो प्रशिक्षु डीएसपी भी भेजे गए थे। इससे पहले मंदिर हसौद में पुलिस ने 20 लाख का जुआ पकड़ा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Capital's businessmen caught gambling in Tilda, 14 lakh seized


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lgaSY4
via

Comments