राज्य शासन ने गुरुवार को 12 आईएएस अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान दिया गया है। ये सभी अफसर 2012 बैच के हैं। इसके अलावा । इनके अलावा छह अफसरों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नति दी है। इनमें कलेक्टोरेट में पदस्थ कार्यालय अधीक्षक, तहसीलदार भू-अभिलेख-आयुक्त आदि शामिल हैं।
कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान पाने वालों में बस्तर कलेक्टर रजत बंसल, बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल, बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, नारायणपुर कलेक्टर अभिजीत सिंह, सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा व कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेद्र मीणा शामिल हैं। इनके अलावा सीएम के उप सचिव तारण प्रकाश सिन्हा, पाठ्य पुस्तक निगम की एमडी इफ्फत आरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या मिश्रा, खनिज और पर्यटन विभाग में उप सचिव पुष्पा साहू, जीएडी के उप सचिव संजय अग्रवाल तथा संचालक ग्रामोद्योग सुधाकर खलखो शामिल हैं।
ध्रुव बलौदाबाजार के डिप्टी कलेक्टर
भाटापारा बलौदाबाजार जिले में कलेक्टोरेट में कार्यालय अधीक्षक रमेश कुमार ध्रुव अब वहीं डिप्टी कलेक्टर होंगे। इसी जिले में तहसीलदार अमित कुमार श्रीवास्तव अब बालोद में डिप्टी कलेक्टर होंगे। बिलासपुर में तहसीलदार राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला में संगीता अग्रवाल नवा रायपुर में अटल विकास प्राधिकरण में प्रबंधक प्रशासन होंगी। रायगढ़ में तहसीलदार अवंति गुप्ता अब खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय में सहायक संचालक होंगी। तिल्दा में तहसीलदार राकेश कुमार ध्रुव अब हाउसिंग बोर्ड में प्रशासकीय अधिकारी होंगे। बिलासपुर जिले में तहसीलदार तुलाराम भारद्वाज अब बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36OgaFi
via
Comments
Post a Comment