Skip to main content

टेटम में खुले फोर्स के नए कैंप में पहुंचे 11 नक्सली, अफसरों के सामने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत कटेकल्याण के टेटम में खुले नए कैंप में बुधवार को एक इनामी 11 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया।
जनमिलिशिया कमांडर कुम्मा मंडावी, देवा मंडावी जनमिलिशिया सदस्य, बामन मंडावी जन मिलिशिया सदस्य, बामन कोवासी ग्राम कमेटी सदस्य, हड़माराम मंडावी सीएनएम सदस्य, हिड़मा मंडावी ग्राम कमेटी सदस्य, रत्न मंडावी जनमिलिशिया सदस्य ने टेटम कैंप पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। समर्पण करने वालों में 2 नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ टेटम कैंप पहुंचे थे। दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 52 इनामी नक्सलियों सहित 195 नक्सली लोन वर्राटू (घर वापसी अभियान) के तहत मुख्यधारा में लौट चुके हैं। इस दौरान एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, एएसपी उदय किरण, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल मौजूद रहे।

शाम को और 4 का समर्पण
टेटम कैंप में शाम होते-होते 4 और नक्सलियों ने समर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में सप्लायर टीम सदस्य विकास कुमार मंडावी, मिलिशिया सदस्य महेश कुमार मंडावी, मिलिशिया सदस्य मोहन करटम, ग्राम कमेटी सदस्य अजय कुमार मंडावी शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 naxalites arrived in open force camp in Tatum, surrendered in front of officers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kl28PV
via

Comments