Skip to main content

Jharkhand daily news

बैंक आफ इंडिया की मुसाबनी शाखा के तहत लोगों को कोरोना काल में स्वाबलंबी बनाने की दिशा में कई योजनााएं शुरू की गई हैं। इसके तहत बेरोजगारों को ऋण मुहैया कराकर उन्हें स्वाबलंबी बनाया जा रहा है। इस शाखा से अब तक करीब 48 हजार लोग जुड़ चुके हैं। यह आंकड़ा सिर्फ बचत खाता का है। ग्राहकों की बढ़ती संख्या के कारण यह शाखा जमशेदपुर रीजन में अन्य शाखा के बैंकों को पछाड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

जबकि जमशेदपुर की टेल्को शाखा पहले पायदान पर है। ग्राहकों की बढ़ती संख्या के बावजूद खाताधारकों की हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। प्रखंड के 70 फीसदी पेंशनधारियों का खाता इसी बैंक में है। फिलहाल बैंक में कुल 10 कर्मी हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक काली राम मुर्मू ने बताया कि काम के बोझ के कारण कुछ और कर्मचारियों की आवश्यकता है। इस शाखा से वित्तीय वर्ष 20-21 में 27 करोड़ रुपए का ऋण दिया गया है। इसमें व्यवसाय एवं केसीसी का ऋण भी शामिल है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 2800 किसानों को केसीसी ऋण दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34eyqaR
via IFTTT

Comments